Mishra4u

वृषभ राशिफल अप्रैल २०२२

वृषभ राशिफल अप्रैल २०२२

राधे राधे मित्रो ,

आज मै आपको वृषभ राशिफल अप्रैल २०२२ के बारे में बताने जा रहा हु , आपकी जानकरी के लिए बता दू की मासिक राशिफल हमेशा सूर्य के आधार पर तैयार किया जाता है | इस महीने सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद वो मेष राशि में चले जायेंगे तो इसका क्या प्रभाव आप पर पड़ेगा आइये जानते है |

अप्रैल के प्रथम 15 दिन में सूर्य देव आपके गोचर कुंडली के एकाद्श भाव में रहेंगे जिसके कारण आपको इस समय आपको आय मे वृद्धि ओर लाभ मिलने का योग बन रहा है, कारोबार मे अच्छा मुनाफा भी होगा साथ ही काम अच्छा चलेगा और भगवान की कृपा से बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति का भी योग बनेगा , इस समय मे आपकी मनोकामना भी पूरी होगी , ईश्वर आपकी सभी अभिलाषा भी पूरी करेंगे , अगर आपका कोई बड़ा भाई-बहन है तो वहाँ से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा , अपनी उम्र से पुत्रबधू-दामाद का सुख प्राप्त होगा , अगर कान का कुछ परेशानी है तो वो भी इस समय राहत मिलेगी और पाव का दर्द भी कुछ ठीक होगा |

लेकिन 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपके कुंडली के बारहबे  भाव में आ जायेंगे जिसके कारण आपको इस समय विदेश यात्रा का योग बनेगा यानि अपने जन्म भूमि से दूर जाने का समय रहेगा , आपको इस समय खर्चा ज्यादा उठाना पड़ेगा , धन हानि का भी योग रहेगा , हो सकता है तो आँख का कुछ परेशानी आपको परेशान कर सकता है , और किसी निकटवर्ती रिश्तेदार में किसी मृत्यु भी हो सकती है | वैसे विदेश से धन लाभ का विशेष योग बनेगा अगर कोई विदेश से जुड़ाव है तो |

उपाय :- १४ अप्रैल के बाद सुर्य को दैनिक रुप से जल दे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart