राधे राधे मित्रो ,
आज मै आपको सिंह राशिफल अप्रैल २०२२ के बारे में बताने जा रहा हु , आपकी जानकरी के लिए बता दू की मासिक राशिफल हमेशा सूर्य के आधार पर तैयार किया जाता है | इस महीने सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद वो मेष राशि में चले जायेंगे तो इसका क्या प्रभाव आप पर पड़ेगा आइये जानते है |
अप्रैल के प्रथम 15 दिन में सूर्य देव आपके गोचर कुंडली के अष्टम भाव में रहेंगे जिसके कारण आपको इस समय बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा की ये 15 दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा इस समय मे आपको अचानक से धन हानि का योग बनेगा , मृत्यु तुल्य कष्ट का भी सामना करना पड़ेगा , जीवन मे इस समय आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा , अचानक से बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा , गुदा मार्ग का कुछ परेशानी आपको परेशान कर सकता है , जिस किसी को भी बाबासिर , पाइलस की परेशानी है उनकी परेशानी बढ़ जाएगी, कष्ट मे भी कुछ वृद्धि का योग बन जाएगा , कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए सावधान |
लेकिन 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपके कुंडली के नवम भाव में आ जायेंगे जिसके कारण इस समय मे आपको भाग्य का खूब सहयोग मिलेगा , भाग्य के सहयोग से आपका काम अपने आप होता चला जाएगा , धर्म का काम आप खूब करेंगे, तीर्थ यात्रा करने का भी आपको मौका मिलेगा, यश मे भी वृद्धि होने का योग बनेगा , देव कार्य भी आप खूब करेंगे , ससुराल से भी आपको लाभ मिलेगा, संत, महात्मा ब्राह्मण, गुरु इन सब का आशिष प्राप्त होगा, आपके पास जो शिक्षा है उसका भी सही इस्तेमाल कर पाएंगे साथ ही आपके शिक्षा मे भी वृद्धि होगी | इस समय मे आपको किताब लिखने का शौक भी रहेगा, योग के तरफ भी आपका रुझान होगा |
उपाय :-अप्रैल के प्रथम 15 दिन मे आदित्य हिरदय स्त्रोत्र का पाठ या सूर्य को जल दे |
