राधे राधे मित्रो ,
आज मै आपको कन्या राशिफल अप्रैल २०२२ के बारे में बताने जा रहा हु , आपकी जानकरी के लिए बता दू की मासिक राशिफल हमेशा सूर्य के आधार पर तैयार किया जाता है | इस महीने सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद वो मेष राशि में चले जायेंगे तो इसका क्या प्रभाव आप पर पड़ेगा आइये जानते है |
अप्रैल के प्रथम 15 दिन में सूर्य देव आपके गोचर कुंडली के सप्तम रहेंगे इस समय आपको जीवनसाथी के सुख मे वृद्धि देखने को मिलेगी , काम-वासना की भी पूर्ति होगी , वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा , दैनिक रोजगार मे भी वृद्धि होगी , गुप्त अंग का अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर होगा , दुश्मन कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा , अगर किसी के साथ साझेदारी मे काम करते है तो वो भी अच्छा रहेगा |
लेकिन 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपके कुंडली के अष्टम भाव में आ जायेंगे जिसके कारण इस समय इस समय मे आपको अचानक से धन हानि का योग बनेगा , मृत्यु तुल्य कष्ट का भी सामना करना पड़ेगा , जीवन मे इस समय आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा , अचानक से बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा , गुदा मार्ग का कुछ परेशानी आपको परेशान कर सकता है , जिस किसी को भी बाबासिर , पाइलस की परेशानी है उनकी परेशानी बढ़ जाएगी, कष्ट मे भी कुछ वृद्धि का योग बन जाएगा , कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए सावधान |
