मेष राशि वाले सूर्य देव आपके कुंडली के चौथे भाव मे 16 अगस्त तक रहेंगे जिसके कारण आपको इस समय आपको सुख में कमी होगी, माता या माता तुल्य महिला से लाभ नहीं मिलेगा, मकान प्राप्ति और मकान के सुख में भी बाधा का योग बनेगा ,भूमि प्राप्ति में परेशानी का योग या भूमि सुख मे कमी के योग भी बनेगा, अचल संपत्ति प्राप्ति मे परेशानी के योग या उसके सुख मे कमी के योग भी बनेगें, अचानक से धन का हानि का योग भी बनेगा, अगर छाती, फेफड़े, हिरदय, का कुछ परेशानी है तो वो भी इस समय ज्यादा परेशान करेगा |
16 अगस्त के बाद सूर्यदेव आपके गोचर कुंडली के पंचम भाव मे चले जाएंगे जिसके कारण आपको इस समय आपको संतान सुख मे वृद्धि के योग बन रहे है, विद्या-बुद्धि की भी बहुत अच्छी प्राप्ति होगी, यश मे भी चार चाँद लग जाएंगे, चाहने वालों की संख्या मे भी इस समय काफी वृद्धि होगी, धर्म का भी पालन करेंगे , दूसरों की मद्दद भी खूब करेंगे , आपको इन शुभ हाथों से मंगलकार्य भी होगा या आप सहयोग करेंगे, ननिहाल पक्ष से भी कुछ लाभ मिलेगा , पेट का परेशानी भी दूर होगा , प्रेम प्रसंग भी किसी के साथ आपका हो सकता है |
उपाय :- सूर्यदेव को जल दैनिक रूप से देने है |
