कर्क राशिफल अप्रैल 2022
राधे राधे मित्रो ,
आज मै आपको कर्क राशिफल अप्रैल २०२२ के बारे में बताने जा रहा हु , आपकी जानकरी के लिए बता दू की मासिक राशिफल हमेशा सूर्य के आधार पर तैयार किया जाता है | इस महीने सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद वो मेष राशि में चले जायेंगे तो इसका क्या प्रभाव आप पर पड़ेगा आइये जानते है |
अप्रैल के प्रथम 15 दिन में सूर्य देव आपके गोचर कुंडली के नवमं भाव में रहेंगे जिसके कारण आपको इस समय में धन-धान्य, पैसा बहुत जमा होगा, परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा, वाणी में विद्या की झलक दिखेगी, सत्य बोलोगे, दान करोगे, और पड़ोसी से भी लाभ मिलेगा, इतना ही नहीं खाना भी बढ़िया खाने को मिलेगा |
इस समय मे आपको भाग्य का खूब सहयोग मिलेगा , भाग्य के सहयोग से आपका काम अपने आप होता चला जाएगा , धर्म का काम आप खूब करेंगे, तीर्थ यात्रा करने का भी आपको मौका मिलेगा, यश मे भी वृद्धि होने का योग बनेगा , देव कार्य भी आप खूब करेंगे , ससुराल से भी आपको लाभ मिलेगा, संत, महात्मा ब्राह्मण, गुरु इन सब का आशिष प्राप्त होगा, आपके पास जो शिक्षा है उसका भी सही इस्तेमाल कर पाएंगे साथ ही आपके शिक्षा मे भी वृद्धि होगी | इस समय मे आपको किताब लिखने का शौक भी रहेगा, योग के तरफ भी आपका रुझान होगा |
लेकिन 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपके कुंडली के दशम भाव में आ जायेंगे जिसके कारण इस समय आपको पिता से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है , पिता ही नहीं पिता तुल्य भी जो लोग है वह भी आपको लाभ मिलेगा , पिता की संपत्ति भी आपको मिलेगी , अगर आपका कही से भी सरकार से जुड़ा हुआ काम है तो वहाँ भी लाभ मिलेगा, सरकारी नौकरी या सरकार से लाभ मिलने की भी संभावना है, आपका काम भी अच्छा कहेगा और अगर आप कोई कारोबार करते है तो वो भी अच्छा चलेगा , आपके पद मे भी वृद्धि के योग बन जाएंगे यानि की प्रमोशन के योग, हाथों मे पावर यानि प्रभुता की भी प्राप्ति होगी , अधिकार मिलने की भी उम्मीद लग रही है, आपको इज्जत मे भी खूब वृद्धि होगी , लोग समाज मे भी सम्मान देंगे साथ ही हर तरफ से कुछ न कुछ अच्छा होने की संभावना रहेगी |
उपाय :- किसी भी उपाय की जरूरत नहीं है |
