हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे स्वस्थ्य होने और आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |
यहाँ अभी मैं आपको मिथुन राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु तो आइये जानते है | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –
मित्रो सूर्यदेव आपके कुंडली के चौथे भाव में रहने वाले है 16 अक्तूबर तक जिस कारन से आपको अच्छा फल नहीं प्राप्त होगा और आपको इस समय बहुत ही ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है | मिथुन राशि वालो 16 अक्तूबर तक का समय आपके माता के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है उनका स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है और आपको भी सावधानी से रहना है नहीं तो जमीन से सम्बंधित परेशानी आ सकती है और मकान का सुख थोड़ा कम प्राप्त होगा | 16 अक्तूबर तक गाड़ी ध्यान से चलने की आवश्यकता है नहीं तो दुर्घटना का योग भी बन रहा है | मिथुन राशि वाले आपका काम काज भी अच्छा नहीं चल पायेगा | अपने लोगों से विवाद ,छाती में परेशानी और मन चंचल रहेगा साथ ही अच्छा भोजन का योग भी नहीं बन रहा है | नींद में बाधा का योग बन रहा है ,जल तथा स्त्री जाती से भय का भी योग रहेगा साथ ही समाज में अपमान का भय रहेगा और स्त्री सुख में भी कमी आएगी | 17 अक्तूबर के बाद सूर्य आपके कुंडली के पंचम भाव में और अपनी नीच के राशि तुला में चले जायेंगे जिस कारण से आपको 17 अक्तूबर से 17 नवंबर तक पेट से सम्बंधित ,संतान से सम्बंधित ,विद्या से सम्बंधित, प्यार से सम्बंधित ख़राब फल की प्राप्ति होगी | इस समय आपको काफी हिसाब से चलने की जरूरत है नहीं तो आपको अचानक से धन हानि का योग बन सकता है | सूर्य की सप्तम् दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है जिस कारण से आपके आय और लाभ में भी आपको कमी देखने को मिलेगी | यात्रा से कष्ट और दुर्घटना होने की भी संभावना बन रही है | कार्य में सफलता नहीं मिलने के कारण मन में अशांति का अहसास होगा साथ ही संभोग की इक्षा भी बहुत जागृति होगी |
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ दैनिक होना चाहिए
