Mishra4u

वृषभ राशि फल अक्तूबर 2021

हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे स्वस्थ्य होने और आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |

यहाँ अभी मैं आपको वृषभ राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु तो आइये जानते है | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –

मित्रो सूर्यदेव आपके कुंडली के पंचम भाव में 16 अक्तूबर तक रहेंगे जिसका आप पर एक गहरा प्रभाव पड़ेगा जिस कारण से आप इस समय परेशान रह सकते है , आपको संतान से संबंधित बुरा फल प्राप्त हो सकता है | आपके संतान की स्वास्थ्य ख़राब हो सकती है | आपको अचानक से धन की भी हानि हो सकती है साथ ही अगर आप किसी के साथ प्रेम में है तो आपको वहाँ भी निराशा हट लग सकती है इसलिए सावधान रहे | विद्यार्थी को पढाई में मन नहीं लगेगा और बुद्धि सही दिशा में कम नहीं करेगी | अगर भूल से भी आपने जुआ या सट्टा या लौटरी खेलने का प्रयास की तो आपका नुकसान पक्का है  साथ ही पेट से सम्बंधित भी कुछ परेशानी का आपको सामना करना पड़ सकता है 16 अक्तूबर तक | कहने का अर्थ यह है की आपका समय 16 अक्तूबर तक किसी भी मामले में अच्छा नहीं है |

                                  लेकिन 17 अक्तूबर से सूर्य देव आपके कुंडली के छठे भाव में प्रवेश करेंगे यानि तुला राशि में और तुला राशि में सूर्य देव नीच के हो जाते है जिस कारण से आपको परेशानी बनी रहेगी जैसे की रोग आपको परेशान कर सकता और दुश्मन भी परेशान करने की कोशिश कर सकता है लेकिन विजय आप ही की होगी | इस समय में आपको कर्ज लेने से बचना चाहिए साथ ही आपका कुछ पैसा अस्पताल में खर्च हो सकता है | इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो कोर्ट के छाकर भी लगाने पड़ सकते है साथ ही फालतू का भाग दौर भी लगा रहेगा | लेकिन सूर्य एक मामले में अच्छा फल देंगे आप अपने प्रतियोगी को पीछे छोर आगे निकल जायेगे और आपके सीनियर आपकी तारीफ करेंगे |

उपाय – इस महीने में आपको सूर्य के लिए उपाय करने की जरूरत है ,सूर्य को दैनिक रूप से जल दे और “ॐ सूर्य देवाय नम:”  मंत्र का दैनिक रूप से 108 बार जाप करे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart