Mishra4u

मिथुन राशिफल अप्रैल २०२२

राधे राधे मित्रो ,

आज मै आपको मिथुन  राशिफल अप्रैल २०२२ के बारे में बताने जा रहा हु , आपकी जानकरी के लिए बता दू की मासिक राशिफल हमेशा सूर्य के आधार पर तैयार किया जाता है | इस महीने सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद वो मेष राशि में चले जायेंगे तो इसका क्या प्रभाव आप पर पड़ेगा आइये जानते है |

अप्रैल के प्रथम 15 दिन में सूर्य देव आपके गोचर कुंडली के दशम भाव में रहेंगे जिसके कारण आपको इस समय बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा की आपका ये समय अच्छा नहीं रहेगा आपको पिता से मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, सरकार से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , कारोबार भी अच्छा नहीं चलेगा , हर काम जो आप कर रहे हो उस मे बाधा का सामना करना पड़ेगा , हाथों से पावर जा भी सकती है या कम हो जाएगी या पावर काम नहीं आएगी | हो सकता है तो आपको अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ सकता है , मान-सम्मान मे भी कमी का सामना करना पड़ेगा और सरकार से मिलने वाले लाभ मे भी कुछ परेशानी आएगी |

लेकिन 14 अप्रैल के बाद सूर्य आपके कुंडली के एकाद्श भाव में आ जायेंगे जिसके कारण आपको इस समय आपको आय मे वृद्धि ओर लाभ मिलने का योग बन रहा है, कारोबार मे अच्छा मुनाफा भी होगा साथ ही काम अच्छा चलेगा और भगवान की कृपा से बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति का भी योग बनेगा , इस समय मे आपकी मनोकामना भी पूरी होगी , ईश्वर आपकी सभी अभिलाषा भी पूरी करेंगे , अगर आपका कोई बड़ा भाई-बहन है तो वहाँ से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा , अपनी उम्र से पुत्रबधू-दामाद का सुख प्राप्त होगा , अगर कान का कुछ परेशानी है तो वो भी इस समय राहत मिलेगी और पाव का दर्द भी कुछ ठीक होगा |

उपाय :- 14 अप्रैल से पहले दैनिक रूप से सूर्य को जल देना है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart