Mishra4u

मकर राशि फल अक्तूबर 2021

हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे,स्वस्थ्य होगे , और मजे में होंगे | आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |

यहाँ अभी मैं आपको मकर राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु  | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –

मित्रों   16 अक्तूबर तक सूर्य आपके कुंडली के 9 वे भाव में रहेंगे जिस कारण से आपको इस समय बहुत बढ़िया परिणाम  नहीं मिलेगा | आपको इस समय अपने मेहनत पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि की भाग्य का साथ आपको इस समय कम ही मिलने वाला है और आपको साला-साली से भी कुछ मतभेद हो सकता है | शिक्षा प्राप्त करने में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा | गुरु और आचार्य के साथ बढ़िया सम्बन्ध बना कर रखना चाहिए नहीं तो आपको उनका आशीर्वाद के बदले श्राप मिल सकता है सूर्य की सप्तम् दृष्टि आपके तीसरे भाव पर पड़ रहा है जिस कारण आपको फालतू का मेहनत भी कुछ ज्यादा करना पड़ेगा  और छोटे भाई या बहन से अगर फायदा चाहिए तो आपको शांति से काम लेना चाहिए | धैर्य का सहारा थोड़ा कम मिलेगा |

17 अक्तूबर से सूर्य अपने नीच के तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण से आपको बुरा परिणाम की प्राप्ति होगी   आपका काम अच्छा नहीं चलेगा और पिता से कुछ मतभेद हो सकते है ,मान , सम्मान , पद ,प्रतिष्ठा और अधिकार में कमी का अहसास होगा | दोस्तों सूर्य की दृष्टि आपके चौथे भाव पर पड़ रही है जिस कारण से आपके माता का स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब रहेगा और मकान , जमीन , वाहन से सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |`

उपाय :- सूर्य को दैनिक रूप से जल दीजिये |  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart