Mishra4u

धनु राशि फल अक्तूबर 2021

हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे,स्वस्थ्य होगे , और मजे में होंगे | आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |

यहाँ अभी मैं आपको धनु राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु  | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –

मित्रों 16 अक्तूबर तक सूर्य आपके कुंडली के दशम भाव में रहेंगे दशम भाव कर्म का घर होता है और सूर्य की दृष्टि कर्म के भाव से सीधा सुख के भाव पर पड़ रही है | जिस कारण से आपका ये समय काफी अच्छा रहने वाला है इस समय आपके साथ-साथ पिता का काम भी बढ़िया चलेगा | आपको राज्य सरकार से कुछ लाभ मिलने के भी योग बन रहे है आप जिस कारोबार को करते होगे वो पहले से बेहतर चलेगा साथ आपके पद और प्रभुता में भी वृद्धि होगी | अगर आप किसी अधिकार के लिए लड़ रहे थे तो आपको वो अधिकार भी मिल जायेगा अगर आप किसी अधिकार के मोहताज नहीं थे थी भी आपको कुछ नए पद प्राप्त होंगे | समाज में आपके प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और आपका कद भी समाज में बड़ा होगा , पहले से ज्यादा इज्जत , मान , सम्मान की प्राप्ति होगी | इस समय आपके राजयोग का भी उदय होगा और आपके भाग्य में चार चाँद लग जायेंगे |

                                            मित्रों सूर्य की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर पड़ रही है जिस कारण से आपको इस भाव के संबंधित भी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा जैसे की आपके सुख में वृद्धि हो जाएगी इस समय आप पहले से ज्यादा सुखी महसूस करेंगे  साथ ही माता को भी सुख की प्राप्ति होगी और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | इस समय आपको मकान के सुख का भी योग बन रहा है और अगर किसी प्रकार का जमीन से सम्बंधित विवाद चल रहा था तो वो भी ख़त्म हो जायेगा और जमीन प्राप्ति का भी योग बन रहा है साथ ही आपको बता दू की इस समय आपको कुछ अचल संपत्ति , अचानक से लाभ  भी प्राप्त हो सकती है |  अगर छाती , फेफड़े से संबंधित कुछ परेशानी हो तो वो भी इस समय में दूर हो सकती है |

मित्रों सूर्यदेव 17 अक्तूबर २०२१ को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे जिस कारण से 17 अक्तूबर के बाद का समय आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा  आपको लाभ मिलने में परेशानी आ सकती और आपकी मनोकामनाएँ भी पूरी होने में परेशानी आ सकती है | बड़े भाई-बहन का सहयोग थोड़ा कम ही प्राप्त होगा और सूर्य की दृष्टि पंचम भाव में पड़ रही है जिस कारण से आपको पढाई में आपका मन नहीं लगेगा और अचानक से धन हानि का भी योग बन रहा है साथ ही पेट से सम्बंधित कुछ परेशानी आ सकती है इस लिए सावधान रहे |

उपाय :-सूर्यदेव को जल दैनिक रूप से दो |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart