हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे स्वस्थ्य होगे और आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |
यहाँ अभी मैं आपको सिंह राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु तो आइये जानते है | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –
सिंह राशि वालो आपका समय 16 अक्तूबर 2021 तक बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है इस समय आपको बहुत प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा साथ धन के फालतू खर्च का भी योग बन रहा है और आपको अपने ही लोगों से विवाद का सामना करना पड़ सकता है | महीने पहले 15 दिन आपकी जबान बहुत कडवी होगी और कठोर भाषा का प्रयोग करेंगे साथ ही मान सम्मान में भी कुछ कमी देखने को मिलेगी | सूर्य की सप्तम् दृष्टि आपके चन्द्र कुंडली के अष्टम भाव पर पड़ेगा जिस कारण से काम बाधा का योग भी बन रहा है | हो सकता है इस समय आप कुछ गलत लोगो के संगत में आ सकते हो तो सावधान रहे |
16 अक्तूबर के बाद सूर्य अपने नीच राशि यानी की तुला में चले जायेंगे आपके राशि से तीसरे भाव में जिस कारण से आपको मेहनत बहुत करना पड़ेगा और भाग दौर भी करना पड़ सकता है | इस समय में आपको कोई छोटी बीमारी से छुटकारा भी मिल सकता है | आपको इस महीने में सुख और चैन की भी प्राप्ति होगी और अपने से बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है साथ ही संतान और मित्र से धन लाभ का भी योग बन रहा है | दुश्मन आपको परेशान करने का कोशिश कर सकता लेकिन वो आपका कुछ कर नहीं पायेगा और आपको समाज में आपको धन के मान और सम्मान भी प्राप्त होगा | भाग्य का सहयोग थोड़ा कम प्राप्त होगा और आपके पिता का काम बहुत अच्छा नहीं रहेगा साथ ही आप भी कुछ ज्यादा धर्म- कर्म में यकीन नहीं करेंगे | इस समय आपका सभी काम तो हो जायेगा लेकिन परेशानी और रूकावट बहुत आएगी अगर आप इन रूकावट को पार करने में सक्षम है तो आप अच्छा कर सकते हो |
