हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे स्वस्थ्य होगे और आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |
यहाँ अभी मैं आपको कन्या राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु तो आइये जानते है | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –
मित्रो 16 अक्तूबर तक सूर्य आपके कुंडली के प्रथम भाव में रहेंगे जिस कारण से आपका दिमाग थोड़ा गरम रह सकता है और आपको थोड़ा मानसिक परेशानी भी हो सकती है | सूर्य की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ेगा जिस कारण आपका रोजगार भी अच्छा नहीं रहेगा साथ ही दांपत्य जीवन में भी परेशानी बनी रहेगी | इस समय अगर आप किसी के साथ साझेदारी में बिज़नस करते है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दोनों के बीच में तनाव और विवाद होने की भी संभावना है | 16 अक्तूबर तक आपको धन की हानि और मान-सम्मान में कमी रहने की आशंका है | स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा आपको पेट ,BP,सुगर से सम्बंधित परेशानी आने की संभावना है | इस समय आपका काम सही समय पर सफल नहीं हो पायेगा और आपको भोजन भी सही समय पर नहीं मिल पायेगा साथ ही आपको बिना किसी काम के भी फालतू का भटकना पड़ सकता है | 16 अक्तूबर के बाद सूर्य आपके कुंडली के दूसरे भाव में चले जायेंगे जिस कारण से इस समय आपको धूर्त व्यक्ति से लाभ होने का योग बन रहा साथ ही दुष्ट व्यक्ति के साथ आप संपर्क बढ़ सकता है | इस समय आपका स्वभाव भी दुष्ट और नीचता से भरा रहेगा ,आपके अन्दर में गलत बुद्धि का प्रवेश हो जायेगा और आपमें ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो जायेगा | सिर और आंख से सम्बंधित परेशानी भी आपको परेशान कर सकती है | व्यापार और काम धंदा में भी परेशानी का योग बन रहा है साथ ही इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपको धन की हानि भी हो सकती है | दोस्तों और सगे संबंधियों से मिल कर रहे और अगर वो कुछ बोले तो उनकी बात को सुनकर गुस्से में नहीं आये नहीं तो परेशानी ज्यादा हो सकती है क्योंकि अपने लोगो से विवाद का भी योग बन रहा है |
उपाय :- पूरे महीने भगवन सूर्य को जल दे |
