Mishra4u

तुला राशि फल अक्तूबर 2021

हेलो,नमस्कार,अदाव,सलाम,ससुरियेकाल, केम छो, कस्सेकाय,केरो हाल है,केना छी आहा सब,कैसन वानी,हाउ र यू ,कैसे है आप लोग उम्मीद करता हु आप अच्छे होंगे स्वस्थ्य होगे और आपका समय कैसा रहेगा आइये जानते है |

यहाँ अभी मैं आपको तुला राशि फल अक्तूबर 2021 के बारे में बताने जा रहा हु  तो आइये जानते है | मित्रों ये हमारा राशि फल सूर्य के गोचर पर आधारित है और अभी सूर्य 16 अक्तूबर तक कन्या राशि में रहेंगे और उसके बाद 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जायेंगे इसका प्रभाव आपके ऊपर में क्या पड़ेगा आइये जानते है –

मित्रों 16 अक्तूबर तक सूर्य आपके कुंडली के 12 वे भाव में सूर्य रहेंगे जिस कारण से आपका खर्चा ज्यादा होगा ,धन हानि के भी योग बन रहे है, इस समय आपको अस्पताल के खर्चा का भी योग बन रहा है इसलिए सावधान रहे | तुला राशि वाले आपको 16 अक्तूबर तक किसी के साथ झगड़ा नहीं करना है नहीं तो आप पर केस होने की भी संभावना बन रही है और आपको कोर्ट में भी जाना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहे | आपको किसी कार्य बस घर से बाहर कही दूर भी जाना पड़ सकता है लेकिन उससे आपको थोड़ा लाभ होने की भी उम्मीद बन रही है साथ ही इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपको अपमानित भी किया जा सकता है ,दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश भी कर सकता है  ,कुछ कर्ज भी आपको हो सकता है इसलिए खर्च करते वक़्त जड़ा संभल कर रहे | पेट और आंख को लेकर ज्यादा परेशानी आ सकती है |

 महीने के दूसरे चरण यानी 16 अक्तूबर के बाद सूर्य आपके ही राशि में प्रवेश कर जायेंगे और नीच के हो जायेंगे जिस कारण आपको सूर्य चाह कर भी आपको अच्छा फल नहीं दे पाएंगे | वैसे गोचर का सूर्य तुला राशि के लिए प्रथम भाव में हमेशा अच्छा और बुरा रिजल्ट दोनों देंगे  | 17 अक्तूबर से आपको कुछ ज्यादा मानसिक परेशानी का अहसास होगा और स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी आ सकती है  इसलिए सावधान रहे | इस समय आप परिश्रम ज्यादा करोगे और अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने के कारण आपको गुस्सा ज्यादा आएगा साथ ही आपको इस समय सूर्य स्वाभिमानी बनाएगा |

आपको बता दूँ की सूर्य का प्रथम भाव में रहना आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है  और आपको सूर्य मानसिक परेशानी के साथ साथ धन और मान सम्मान की भी हानि करेगा | ज्यादातर कार्यों में देरी होगी और इस समय आप भोजन भी समय पर नहीं कर पाएंगे  साथ ही बिना किसी उद्देश्य के आपको भटकना भी पर सकता है और परिवार से दूर भी रहना पड़ेगा |

उपाय :- इस समय आपको दैनिक रूप से भगवन विष्णु और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart